यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारत सरकार जनता के लिए सुरक्षित, यादगार सफ़र के साथ-साथ समय सीमा को देखते हुए देश के कोने-कोने तक वंदे भारत ट्रेन पहुँचाने का काम कर रही है। इसी बीच आप सभी यात्रियों के लिए एक बेहद ही ख़ास खबर सामने आ रही है कि सैमी हाई स्पीड वंदेभारत की तरह ही अब वंदे साधारण नामक ट्रेन भी जल्द ही पटरियों पर दौड़ने वाली हैं जो कि आम वन्दे भारत ट्रेन के मुक़ाबले में थोड़ा अधिक किफ़ायती होगी।
भारतीय रेलवे की ओर से चलाई गई वंदे भारत ट्रेनों की देशभर में सफलता के बाद अब इसी श्रृंखला का एक नया संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की है जिसका नाम है वंदे साधारण। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को कम बजट में सुरक्षित यात्रा प्रदान करना है। हालांकि इस नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वंदे साधारण को पटरियों पर लाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है यात्रियों को वंदे भारत ट्रेनों के समान सुविधाएं प्रदान करना, मगर अधिक कीमतों में नहीं बल्कि ऐसी कीमतों पर जिससे रेल का सफ़र आम जनता के लिए और अधिक सुलभ बन सके।
आपको बता दें वंदे साधारण का निर्माण कार्य चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है और इससे करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
वंदे साधारण ट्रेन के माध्यम से आपको किस तरह की फैसिलिटी मिलेंगी और इन ट्रेनों में किस तरह के फीचर्स होंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार वंदे साधारण ट्रेनों को बिना AC के डिज़ाइन किया गया है। जिसमे सैकंड-क्लास अनरिज़वड कोचेस, तीन स्तरीय स्लीपर कोच और कुल 24 LHB कोच होंगे जिसमे बायो वैक्यूम टॉयलेट्स, पैसेंजर्स इनफार्मेशन सिस्टम और चार्जिंग पॉइंट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। ट्रेन के दोनों सिरों पर लोकोमोटिव होंगे, जिससे तेज गति और कम टर्नअराउंड समय की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रेन के हर कोच में cctv कैमरों को लगाया गया है। ख़ास बात यव है कि इन ट्रेनों में वंदे भारत की तरह ही आटोमेटिक डोर सिस्टम रखा गया है।
तो हम यह कह सकते हैं कि वंदे साधारण ट्रेनों को बजट फ्रेंडली रखते हुए वंदे भारत जैसा ही बनाया जा रहा है। ऐसे में आप सभी यात्रियों के मन में सवाल होंगे कि वंदे साधारण ट्रेन पटरियों पर कब नज़र आने वाली है।
तो आपको बता देते हैं कि भारतीय रेलवे द्वारा आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा की जानी बाकी है। हालांकि उम्मीद है कि इस साल के अंत तक पहली नॉन-एसी, स्लीपर वंदे साधारण ट्रेन को लांच किया जा सकता है। तो यात्रियों तैयार हो जाइए वंदे भारत की श्रृंखला में ही आने वाली एक और ट्रेन का।
यह भी पढ़े : महाकुंभ 2025, प्रयागराज में और मंदिरों का सौंदर्यीकरण