द इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग 2023 संस्करण के अनुसार, पाकिस्तान स्थित कराची दुनिया के सबसे कम रहने लायक शहरों में से एक हैं। कराची कुल 173 शहरों में से 169 वें स्थान पर है। इस लिस्ट में केवल लागोस, अल्जीयर्स, त्रिपोली और दमिश्क जैसे देश ही कराची से नीचे हैं।
कराची पाकिस्तान का एकमात्र शहर है जो इस इंडेक्स में शामिल है। यह इंडेक्स दुनियाभर के शहरों की कोरोना महामारी के बाद की रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करता है, और पांच श्रेणियों के आधार पर रहने की स्थिति का मूल्यांकन करता है। इन पांच श्रेणियों में स्टेबिलिटी, हैल्थकेयर, संस्कृति एवं पर्यावरण, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
इस इंडेक्स में कराची का कुल स्कोर 42.5 है, जो कि काफी कम है। कराची का 2022 में 20 के स्कोर के साथ स्थिरता संकेतक पर सबसे ख़राब प्रदर्शन रहा जिसका अर्थ है कि पिछले वर्ष से स्थिति में कुछ ख़ास बदलाव नहीं हुआ है। इसी के साथ कराची ने स्वास्थ्य सेवा पर 50, संस्कृति और पर्यावरण पर 38.7, शिक्षा पर 75 और बुनियादी ढांचे पर 51.8 अंक प्राप्त किए।
इससे भी पहले की बात की जाए तो कराची की इस इंडेक्स में रैंकिंग बहुत अच्छी नहीं थी। 2019 में कराची को इंडेक्स में 140 शहरों में से 136 वें स्थान पर रखा गया था, जबकि 2020 में कोई भी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की गई थी। वहीं 2022 में यह 140 शहरों में से 134 वें स्थान पर था।
इसके अलावा इंडेक्स में टॉप रैंकिंग वाले अधिकांश शहर पश्चिमी यूरोप और कनाडा से हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की राजधानी वियना लगातार दूसरे वर्ष भी इस लिस्ट में टॉप पर है।
इस लिस्ट के टॉप 10 शहरों में दिल्ली, मुंबई समेत किसी भी भारतीय शहर को कोई भी स्थान नहीं मिला है हालाँकि दिल्ली और मुंबई को 60वाँ स्थान मिला है। लिस्ट में टॉप 10 रहने लायकसबसे उपयुक्त शहर ये हैं –
- वियना (ऑस्ट्रिया)
- कोपेनहेगन (डेनमार्क)
- मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
- सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
- वैंकूवर (कनाडा)
- ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
- कैलगरी (कनाडा)
- जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
- टोरंटो (कनाडा)
- ओसाका (जापान)
यह भी पढ़े : विपक्षी दलों की अगली बैठक में ‘एकता’ का शिगूफा खत्म हो जाएगा