तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने कैबिनेट में बड़े बदलाव किए हैं, कई मंत्रियों के मंत्रालय में बदलाव कर दिया गया है। इनमें सबसे चर्चित नाम तमिलनाडु के अब तक के वित्त मंत्री डॉ पलानिवेल त्याग राजन (PTR) का है। PTR को अब IT और Digital सर्विसेज का विभाग दे दिया गया है। नए वित्त मंत्री थन्गम थेन्नारासु हैं जोकि अब तक उद्योग मंत्रालय संभाल रहे थे।
कैबिनेट में ये फेरबदल कुछ Tapes के सामने आने के बाद किया गया है। हाल ही में तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा डीएमके फाइल्स के नाम से कुछ ऑडियो जारी किए गए थे।
इन ऑडियो में कथित तौर पर PTR यह कहते सुने जा सकते हैं कि CM स्टालिन के पुत्र उदयानिधि और उनके दामाद सबरीसन ने एक वर्ष के भीतर ₹30,000 करोड़ की सम्पत्ति अर्जित की है। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इसका प्रबंध कैसे किया जाए?
तमिलनाडु की राजनीति में इसको लेकर खूब बवाल मचा था। एक अन्य ऑडियो में कथित रूप से PTR यह भी कहते सुने जा सकते हैं कि हमारे यहाँ पार्टी और सरकार अलग नहीं है।
एक जगह पर वह कहते हैं कि जब तक यहाँ सारी समस्याएं चालू हों, मैं उनसे अलग हो जाना चाहता हूँ। हालाँकि, PTR और TN सरकार ने इन ऑडियो को झूठा बताया था। इनके सामने आने के कुछ ही दिनों के बाद अब स्टालिन की कैबिनेट में फेरबदल किया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि PTR के मंत्रालय में बदलाव इन संपत्तियों के बारे में कथित तौर पर बोलने को देखते हुए किया गया है क्योंकि अभी तक PTR का वित्त मंत्री के तौर पर प्रदर्शन संतोषजनक माना जा रहा था। PTR को तमिलनाडु की कैबिनेट में लाए जाने के समय उनकी काफी चर्चा भी हुई थी, DMK ने उन्हें अपनी पार्टी के बुब्द्धिजीवी के तौर पेश किया था।
यह भी पढ़ें: AIDMK नेताओं ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, तमिलनाडु में सामने आया भ्रष्टाचार का स्टिंग