पंजाब में भाजपा के एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को रविवार (16 अप्रैल, 2023) को उनके आवास पर हथिरायबंद लोगों द्वारा गोली मार दी गई है। पंजाब पुलिस का कहना है कि हथियारों के साथ आरोपी मोटरसाइकिल से आया और बलविंदर गिल के घर में घुस कर गोलियां चला दीं। बलविंदर गिल पंजाब के जंडियाला गुरु के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सतेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे एक गोली चलाई गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर गिल के घर आए और घर की घंटी बजाई। गेट खोलते ही उन्होंने बीजेपी नेता पर फायर कर दिया जिससे गोली उनके जबड़े से आर-पार हो गई। हालाँकि बीजेपी नेता फिलहाल खतरे से बाहर है और निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथमदृष्टया एक ही हमलावर होने का संदेह था पर अब बाइक की थ्योरी पर जांच की जा रही है।
AAP का पंजाब सरकार में एक साल: हत्या, गैंगवार और भ्रष्टाचार रहे हैं मुख्य उपलब्धियां
उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 307 एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पंजाब में क़ानून व्यवस्था की हालत पिछले एक वर्ष में ख़राब हुई है। आप सरकार के दौरान राजनीतिक हत्याओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जहाँ कॉन्गेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने सबको चौंका दिया था। वहीं इसके बाद से पंजाब में ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
नवंबर, 2022 में पंजाब में शिवसेना के नेता सुधीर सूरी की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आप पार्टी से जुड़े नेताओं ने भी मामले में सवाल उठाए थे। वहीं फरवरी, 2023 में कॉन्ग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अमृतपाल का साथी रिहा: खालिस्तान समर्थकों ने गुरुग्रन्थ साहिब की आड़ में किया हमला