पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर पाकिस्तान को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी डाँट पड़ रही है।
अमेरिका के वांशिगटन डीसी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान में बाढ़ के हालात पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी सदस्य मसूद खान चर्चा कर रहे थे।
इस दौरान पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और बलात्कार जैसी गम्भीर घटना पर मसूद खान से सवाल पूछा गया। मसूद खान के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था, तो वो गोल-मोल बात करते हुए, बगलें झांकने लगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, जून के महीने में पाकिस्तान में कुल 157 महिलाओं का अपहरण किया गया। इसमें 112 महिलाओं के साथ मार-पीट की गई और 91 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया।
भीषण बाढ़ के दौरान राशन देने के बहाने नाबालिग हिंदू युवती से बलात्कार
पाकिस्तान में बाढ़ के कारण चारों तरफ तबाही मची हुई है। इस दौरान सिन्ध प्रान्त में मुफ्त राशन का लालच देकर एक नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
शुक्रवार (9 सितम्बर, 2022) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, हमेशा की तरह विक्टिम कार्ड खेलने पर पाकिस्तान को कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। वर्जीनिया के रहने वाले पूर्व सैनिक मंगा ने सवाल किया कि पाकिस्तान स्थायी बुनियादी ढांचे का विकास क्यों नहीं कर सका? विकास करने के बजाय पाकिस्तान अपनी सैन्य और परमाणु क्षमताओं में निवेश कर रहा है।
मसूद खान ने इस पर भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
पाकिस्तान भीषण बाढ़ के कारण विनाश के मुहाने पर खड़ा है। इस त्रासदी से निपटने की बजाय और बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के नाम पर दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। राहत सामग्री में राशन के नाम पर ईंट और पत्थर से भरे बोरे हेलीकॉप्टर बांटे जा रहे हैं।