रविवार, 27 अगस्त को भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मैन्स की जैवलिन थ्रो में गोल्ड प्राप्त किया। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर थ्रो किया। नीरज अब दुनिया की सभी तीन बड़ी प्रतियोगिताएं- ओलंपिक, डायमंड लीग और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीत चुके हैं। 24 वर्षीय चोपड़ा ने एथलेटिक्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है।
दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे जिन्होंने 87.82 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मेडल जीत लिया। अरशद ने कॉमनवेल्थ खेलों में 90 मीटर से आगे भाला फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया था। चेक गणराज्य के याकूब वाडलेच ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
नीरज चोपड़ा की इस जीत पर उनके पिता सतीश कुमार आज गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि भारत को उन पर गर्व है और यह हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हमें विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक मिला है। नीरज के भारत वापस आने पर हम जश्न मनाएंगे।
वहीं सामने आई तस्वीरों और वीडियो में नीरज चोपड़ा के पिता को उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के साथ गर्व से भरा हुआ देखा जा सकता है।
भारत को गौरवान्वित करने वाले इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनकी समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।”
खेल और युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ के माध्यम से नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा, कि पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में सदैव याद रखा जायेगा।
भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में जीत हासिल की। इसके साथ, नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए।
नीरज चोपड़ा की इस जीत में केवल राजनेताओं ने ही नहीं बल्कि इंडियन आर्मी ने भी उन्हीने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी और आज पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है। नीरज ने खेल के मैदान में केवल जीत ही हासिल नहीं की बल्कि खेल के मैदान में इतिहास रचा है।
आपको बता दें, वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का यह दूसरा पदक है इससे पहले पिछले वर्ष उन्होंने सिल्वर मैडल हासिल किया था। नीरज के इन दोनों मेडल्स से पहले भारत की आखिरी पदक विजेता अनुज बॉबी जॉर्ज थी जिन्होंने 2003 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की लम्बी कूद में बरौंस मेडल हासिल किया था।
यह भी पढ़े : रामबाई: 106 वर्षीय पहलवान परदादी