ब्रिटिश प्रशासन ने प्रवासियों के विरुद्ध हिंसा, लूट और आगजनी के आरोप में एक हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया है। ब्रिटेन पुलिस के अनुसार इस हिंसा में मुस्लिम प्रवासियों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया।
ज्ञात हो कि हिंसा और आगजनी के घटनाओं की शुरुआत हाल ही में ब्रिटेन के साउथपोर्ट टाउन में तीन लड़कियों की हत्या के बाद हुई। प्रशासन के अनुसार इस घटना के लिए ग़लत तरीक़े से मुस्लिम प्रवासियों को ऑनलाइन कैंपेन के कारण ज़िम्मेदार बताया गया था।
29 जुलाई से ही इंग्लैंड के विभिन्न शहरों के अलावा उत्तरी आयरलैंड में भी हिंसा की वारदातें हुई हैं। हालाँकि, प्राप्त खबरों के अनुसार अब इन वारदातों में कमी आई है क्योंकि कई लोगों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें अदालतों द्वारा सजा भी सुनाई जा चुकी है।