The PamphletThe Pamphlet
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
What's Hot

अमृतकाल में भारतीय आर्थिक दर्शन के सहारे आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था

June 4, 2023

भारतीय अर्थव्यवस्था का औपचारिकरण: पारदर्शी प्रणाली की ओर बढ़ते कदम

June 4, 2023

क्या गंगधार ही शक्तिमान है?

June 3, 2023
Facebook Twitter Instagram
The PamphletThe Pamphlet
  • लोकप्रिय
  • वीडियो
  • नवीनतम
Facebook Twitter Instagram
ENGLISH
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
The PamphletThe Pamphlet
English
Home » राजदण्ड का प्रतीक है संसद में रखा जाने वाला ‘सेंगोल’
सांस्कृतिक

राजदण्ड का प्रतीक है संसद में रखा जाने वाला ‘सेंगोल’

'शिव का अनुयायी राजा स्वर्ग जैसा शासन करे' के पवित्र भाव के साथ सम्राट इस पवित्र सेंगोल को धारण करते थे
सर्वेश तिवारीBy सर्वेश तिवारीMay 25, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Tumblr WhatsApp Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Email

तो तय हुआ है कि स्वतंत्रता के पचहत्तर वर्षों बाद अब भारतीय संसद में ‘राजदण्ड’ स्थापित होगा। प्रधानमंत्री नए संसद के उद्घाटन के दिन तमिलनाडु के एक मठ के संत से इसे प्राप्त करेंगे और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट इसे स्थापित किया जाएगा।

राजदण्ड का यह स्वरूप सम्भवतः चोल शासकों के समय से चला आ रहा है। “शिव का अनुयायी राजा स्वर्ग जैसा शासन करे” के पवित्र भाव के साथ सम्राट इस पवित्र सेंगोल को धारण करते थे। इसमें एक बड़े दण्ड के ऊपर नन्दी महाराज की आकृति होती है, जैसे वे शासक पर दृष्टि रख रहे हों। या शासक में भगवान शिव का अंश होने की सनातन मान्यता… फिर बिना नन्दी महाराज के कोई काम कैसे सफल होगा? दण्ड पर नन्दी महाराज का आसीन होना वस्तुतः धर्म का आसीन होना है।

भारतीय लोकतंत्र अपनी पचहत्तर वर्षों की यात्रा में यदि कहीं विफल रहा है तो दण्ड का भय स्थापित करने में विफल रहा है। सत्य यही है कि किसी को राजदण्ड का भय नहीं। स्वतंत्रता और स्वच्छन्दता में कोई अंतर नहीं रह गया है। ऐसे में सांकेतिक तौर पर ही सही, राजदण्ड की स्थापना एक सुखद संकेत तो है ही।

दण्ड का भय केवल प्रजा के लिए ही आवश्यक नहीं है, यह भय सत्ता को भी रहना चाहिये। प्राचीन दंडनीति के अनुसार नैतिकता और विधि का पालन सर्वोपरि होता है, जो दण्डित और दण्डधारी दोनों पर समान रूप से लागू होता है।

यह भी पढ़ें: ‘सेंगोल’ न्यायपूर्ण शासन के आदेश के प्रतीक के रूप में होगा नए संसद भवन में स्थापित, गृहमंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

सत्ता के प्रमुख केंद्र पर धर्म का अंकुश होना ही चाहिये, अन्यथा वह अधर्मी हो जाएगी। यही कारण है कि बनाने वालों ने दण्ड के ऊपर नन्दी की मूर्ति लगाई होगी। धर्म सबसे ऊपर है। सेंगोल राजदण्ड नहीं, वस्तुतः धर्मदण्ड है।

सेंगोल का अर्थ होता है धर्म, सत्य और निष्ठा! इस राष्ट्र की सत्ता को इन तीनों मूल्यों की कितनी आवश्यकता है, यह सब समझ रहे हैं। शायद इसीलिए संसद में इस शक्ति के प्रतीक दण्ड का स्थापित होना अत्यंत शुभ लग रहा है।

यूँ तो इसे स्वतंत्रता के समय सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक रूप में माउंटबेटन द्वारा पण्डित नेहरू को दिए जाने की स्मृति में स्थापित करने की बात हो रही है। तब पीताम्बर पहने नेहरू ने भी दक्षिण के किसी संत के हाथों इसे प्राप्त किया था। हालांकि तब इसे प्रयागराज के किसी संग्रहालय में रख दिया गया था। इसे इसके उचित स्थान पर अब लाया जा रहा है।

कुछ संकेत बड़े सुखद होते हैं। अपने हर निर्णय को जन जन से जोड़ देने में माहिर प्रधानमंत्री से आशा है कि वे इस “भारत की सत्ता द्वारा धर्मदण्ड धारण करने के” पवित्र भाव को भी जन जन से जोड़ देंगे। संसार के इस एकमात्र धर्मिक देश का धर्म जगत को स्पष्ट ज्ञात होना चाहिये।

यह भी पढ़ें :नेहरू ने ‘सेंगोल’ को छड़ी के रूप में किया था इस्तेमाल

Author

  • सर्वेश तिवारी
    सर्वेश तिवारी

    View all posts

Featured
Share. Facebook Twitter LinkedIn Email
सर्वेश तिवारी

Related Posts

अमृतकाल में भारतीय आर्थिक दर्शन के सहारे आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था

June 4, 2023

भारतीय अर्थव्यवस्था का औपचारिकरण: पारदर्शी प्रणाली की ओर बढ़ते कदम

June 4, 2023

क्या गंगधार ही शक्तिमान है?

June 3, 2023

बालासोर रेल हादसा: ‘कवच’ पर सवाल उठाना कितना सही?

June 3, 2023

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: चेन्नई, कन्नूर के बाद एक सप्ताह में तीसरा बड़ा हादसा है

June 3, 2023

पीएम नरेंद्र मोदी को अमेरिकी संसद से न्योता: केविन मैक्कार्थी ने बताया अमेरिका का सौभाग्य

June 3, 2023
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
आर्थिकी

अमृतकाल में भारतीय आर्थिक दर्शन के सहारे आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था

June 4, 202314 Views

भारत में अतिगरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले करोड़ों नागरिकों का इतने कम समय में गरीबी रेखा के ऊपर आना विश्व के अन्य देशों के लिए एक सबक है।

भारतीय अर्थव्यवस्था का औपचारिकरण: पारदर्शी प्रणाली की ओर बढ़ते कदम

June 4, 2023

क्या गंगधार ही शक्तिमान है?

June 3, 2023

बालासोर रेल हादसा: ‘कवच’ पर सवाल उठाना कितना सही?

June 3, 2023
Our Picks

कर्नाटक: कॉन्ग्रेस ने सालभर के लिए लटकाया ‘5 गारंटी’ का चुनावी वादा, पहली बैठक में ही पूरा करने का दिखाया था सपना

June 2, 2023

कर्नाटक: कांग्रेस के साथ अब स्कूलों में फिर लौटेगा टीपू सुल्तान?

June 1, 2023

राहुल गांधी के कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रगान का अपमान

May 31, 2023

ताकतवर आदमी हैं सिसोदिया, गवाहों से कर सकते हैं छेड़छाड़: दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया मना

May 30, 2023
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

हमसे सम्पर्क करें:
contact@thepamphlet.in

Facebook Twitter Instagram YouTube
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • लोकप्रिय
  • नवीनतम
  • वीडियो
  • विमर्श
  • राजनीति
  • मीडिया पंचनामा
  • साहित्य
  • आर्थिकी
  • घुमक्कड़ी
  • दुनिया
  • विविध
  • व्यंग्य
© कॉपीराइट 2022-23 द पैम्फ़लेट । सभी अधिकार सुरक्षित हैं। Developed By North Rose Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.