गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविन्द केजरीवाल के लिए महत्वपूर्ण हैं। आप (AAP) का यह खर्चीला चुनाव प्रचार इस बात की ओर संकेत करता है कि गुजरात चुनाव कितना महत्वपूर्ण है। हालाँकि, इस चुनाव प्रचार में आने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा पंजाब सरकार वहन कर रही है।
हमारी पड़ताल के अनुसार, पंजाब सरकार ने गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए सोशल मीडिया विज्ञापनों पर 1 करोड़ रुपए से भी अधिक खर्च किए हैं।
फेसबुक विज्ञापनों पर पंजाब सरकार का खर्च
एक ट्विटर अकाउंट (@KejriwalFiles) ने पंजाब सरकार द्वारा विज्ञापन पर किए जाने वाले खर्च के सम्बन्ध में पोस्ट किया था। इस पोस्ट में बताया गया है कि आम आदमी पार्टी ने विज्ञापनों पर 1.74 करोड़ रुपए खर्च किए, इसमें से 1.4 करोड़ रुपए केवल गुजरात में (अकेले फेसबुक पेज पर) खर्च किए गए।
हमने मेटा विज्ञापन लाइब्रेरी के साथ उपरोक्त दावे को सत्यापित किया है।
पाठकों की जानकारी के लिए, “मेटा विज्ञापन लाइब्रेरी विज्ञापन पारदर्शिता को दर्शाता है। मेटा प्रौद्योगिकी की मदद से वर्तमान में चल रहे सभी विज्ञापनों का व्यापक ब्यौरा देता है।”
हमने जब पंजाब सरकार द्वारा वित्तपोषित विज्ञापनों को खोजा तो पाया कि फेसबुक विज्ञापनों पर 1.7 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। विज्ञापनों पर हुए खर्च की अवधि को देखने पर पता चलता है कि यह खर्च मात्र 1 माह (24 सितम्बर 2022 से लेकर 23 अक्टूबर 2022) के भीतर हुआ है।
जाँच में यह पुष्टि हुई है कि बीते एक महीने में गुजरात में पंजाब की AAP सरकार द्वारा विज्ञापनों पर 1.4 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। यह पंजाब सरकार द्वारा फेसबुक विज्ञापनों पर खर्च किए गए कुल पैसे का 75% से अधिक है।
हैरान करने वाली बात यह है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार एक फेसबुक विज्ञापन अभियान पर गुजरात आम आदमी पार्टी इकाई से भी अधिक पैसे खर्च कर रही है। गुजरात चुनावों में अधिक व्यय करने के लिए भगवंत मान की पहले भी आलोचना की जा चुकी है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार है, यहाँ भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं। भगवंत मान सरकार पंजाब के खजाने से किसी दूसरे राज्य के चुनावों पर पैसा खर्च करना अनैतिकता का पर्याय बन गया है।
गुजरात चुनावों के लिए पंजाब सरकार का सोशल मीडिया पर किया जाने वाला फालतू खर्च तब और भी अनुचित है, जब पंजाब पर 2.63 लाख करोड़ रुपए का कर्ज पहले से है।