The PamphletThe Pamphlet
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
What's Hot

बीआरएस ने लोकतंत्र को बनाया लूटतंत्र; तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर वार

October 3, 2023

न्यूज़क्लिक पर प्रशासनिक कार्रवाई से क्यों बौखलाया विपक्ष

October 3, 2023

हिंदुओं को बांटकर देश को बांटना चाहती है कांग्रेस; जातिगत सर्वे पर प्रधानमंत्री मोदी का पलटवार

October 3, 2023
Facebook X (Twitter) Instagram
The PamphletThe Pamphlet
  • लोकप्रिय
  • वीडियो
  • नवीनतम
Facebook X (Twitter) Instagram
ENGLISH
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
The PamphletThe Pamphlet
English
Home » चालू वित्त वर्ष के सभी महीनों में ₹1.4 लाख करोड़ के पार जीएसटी संग्रहण, सितम्बर माह में संग्रहण ₹1.47 लाख करोड़
आर्थिकी

चालू वित्त वर्ष के सभी महीनों में ₹1.4 लाख करोड़ के पार जीएसटी संग्रहण, सितम्बर माह में संग्रहण ₹1.47 लाख करोड़

अर्पित त्रिपाठीBy अर्पित त्रिपाठीOctober 3, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Tumblr WhatsApp Telegram Email
जीएसटी
चित्र साभार: हिन्दुस्तान टाइम्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Email

भारत में एक बार फिर वस्तु एवं सेवा कर (GST) से होने वाली कमाई ₹1.4 लाख करोड़ के पार रही है। सितम्बर माह में सरकार को GST से होने वाली आय ₹1,47,686 करोड़ हुई है। यह चालू वित्त वर्ष का लगातार सातवाँ महीना है जिसमें सरकार की GST से होने वाली आय ₹1.4 लाख करोड़ से ऊपर रही है।

👉 ₹1,47,686 crore gross GST revenue collected in September 2022

👉 Monthly GST revenues more than ₹1.4 lakh crore for seven months in a row

👉 Revenues for the month of Sept. 2022 26% higher than the GST revenues in the same month in 2021

➡️ https://t.co/CVL2CCYJtI
(1/2) pic.twitter.com/xEitIasRmC

— Ministry of Finance (@FinMinIndia) October 1, 2022

1 अक्टूबर को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में इस के बारे में जानकारी दी गई है। लगातार GST संग्रहण में हो रही इस वृद्धि से भारत के अंदर व्यापार के अच्छी सेहत में होने के संकेत मिले हैं। लगातार 9 महीनों से चले आ रहे यूक्रेन-रूस संघर्ष के कारण हुई महंगाई से भी भारत में व्यापार पर खास फर्क नहीं पड़ा है।

आँकड़े जोरदार, इस साल ₹8.9 लाख करोड़ के पार संग्रहण

वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आंकड़ो के अनुसार सितम्बर माह में सरकार को GST संग्रहण से ₹1,47,686 करोड़ की आय हुई है। इससे पहले अगस्त माह में सरकार को ₹1,43,612 करोड़ की आय हुई थी। लगातार सात महीनों से सरकार को GST संग्रहण से खूब कमाई हो रही है।

वहीं अगर पिछले साल के सितम्बर माह से तुलना करें तो इस बार 26% ज्यादा संग्रहण हुआ है। पिछले साल सितम्बर माह में ₹1.17 लाख करोड़ का GST संग्रहण हुआ था। 2022 के सितम्बर माह में ₹1.47 लाख करोड़ में से CGST ₹25.2 हजार करोड़, SGST ₹31.8 हजार करोड़ है। वहीँ IGST ₹80.4 हजार करोड़ है। सेस से हुई कमाई भी ₹10 हजार करोड़ के पार है।

CGST केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर, SGST राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर और IGST एक राज्य से दूसरे राज्य में माल की बिक्री पर लगने वाला कर होता है। सितम्बर माह में ही देश ने वित्तीय मामलों में डिजिटल इंडिया की तरफ एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

सितम्बर माह में देश के अंदर 1 करोड़ से ज्यादा ई-बिल जारी हुए हैं। यह सारे बिल सरकार के GST पोर्टल पर जारी किए गए हैं। इससे देश में व्यापारियों को कागजी माथापच्ची से निजात मिली है, साथ ही व्यापार की बिलिंग में भी पारदर्शिता आई है।

महाराष्ट्र ने अदा किया सबसे ज्यादा GST, बाकी राज्यों में भी बढ़ोत्तरी

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अंदर सितम्बर माह में सबसे ज्यादा GST महाराष्ट्र ने अदा किया, महाराष्ट्र ने ₹21,403 करोड़ GST में अदा किए हैं। दूसरे नम्बर पर कर्नाटक ने ₹9,760 करोड़ रुपए अदा किए हैं। गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने क्रमश: ₹9,020 और ₹8,637 करोड़ रुपए GST संग्रहण में अदा किए हैं।

Top 10 GST Revenue States in Sep, 2022.

Maharashtra – 21,403 crore
Karnataka – 9,760 crore
Gujarat – 9,020 crore
Tamil Nadu – 8,637 crore
Haryana – 7,403 crore
Uttar Pradesh – 7,004 crore
West Bengal – 4,804 crore
Delhi – 4,741 crore
Telangana – 3,915 crore
Odhisa – 3,765 crore

— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) October 1, 2022

वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने इस साल के सितम्बर में सितम्बर 2021 के मुकाबले में GST संग्रहण में वृद्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश ने सितम्बर 2022 में ₹7,004 करोड़ रुपए GST अदा किए हैं, पिछले साल आँकड़ा ₹5,692 करोड़ था।

वहीं अगर हरियाणा को देखें तो यह आंकडा इस साल सितम्बर माह में ₹7,403 करोड़ रहा है। सितम्बर 2021 में यह आंकडा ₹5,500 करोड़ के आसपास था। दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में GST के संग्रहण में अच्छी वृद्धि हुई है।

Author

  • अर्पित त्रिपाठी
    अर्पित त्रिपाठी

    Awadhi living in the hills of Garhwal

    View all posts

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email
अर्पित त्रिपाठी
  • Facebook
  • X (Twitter)

Awadhi living in the hills of Garhwal

Related Posts

बीआरएस ने लोकतंत्र को बनाया लूटतंत्र; तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर वार

October 3, 2023

न्यूज़क्लिक पर प्रशासनिक कार्रवाई से क्यों बौखलाया विपक्ष

October 3, 2023

हिंदुओं को बांटकर देश को बांटना चाहती है कांग्रेस; जातिगत सर्वे पर प्रधानमंत्री मोदी का पलटवार

October 3, 2023

मनोज झा का समाजवाद प्रेम हिंदू विरोधी एजेंडे का ही हिस्सा है

October 3, 2023

अभिसार शर्मा समेत न्यूजक्लिक के कई पत्रकारों के अड्डों पर दिल्ली पुलिस का छापा, 100 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल हैं तैनात

October 3, 2023

बिहार: जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी, शुरू हुई ‘हिस्सेदारी’ की बहस

October 2, 2023
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
प्रमुख खबर

बीआरएस ने लोकतंत्र को बनाया लूटतंत्र; तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर वार

October 3, 20232 Views

तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीआरएस ने लोकतंत्र को लूटतंत्र बना दिया है।

न्यूज़क्लिक पर प्रशासनिक कार्रवाई से क्यों बौखलाया विपक्ष

October 3, 2023

हिंदुओं को बांटकर देश को बांटना चाहती है कांग्रेस; जातिगत सर्वे पर प्रधानमंत्री मोदी का पलटवार

October 3, 2023

मनोज झा का समाजवाद प्रेम हिंदू विरोधी एजेंडे का ही हिस्सा है

October 3, 2023
Our Picks

बीआरएस ने लोकतंत्र को बनाया लूटतंत्र; तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर वार

October 3, 2023

हिंदुओं को बांटकर देश को बांटना चाहती है कांग्रेस; जातिगत सर्वे पर प्रधानमंत्री मोदी का पलटवार

October 3, 2023

मनोज झा का समाजवाद प्रेम हिंदू विरोधी एजेंडे का ही हिस्सा है

October 3, 2023

बिहार: जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी, शुरू हुई ‘हिस्सेदारी’ की बहस

October 2, 2023
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

हमसे सम्पर्क करें:
contact@thepamphlet.in

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • लोकप्रिय
  • नवीनतम
  • वीडियो
  • विमर्श
  • राजनीति
  • मीडिया पंचनामा
  • साहित्य
  • आर्थिकी
  • घुमक्कड़ी
  • दुनिया
  • विविध
  • व्यंग्य
© कॉपीराइट 2022-23 द पैम्फ़लेट । सभी अधिकार सुरक्षित हैं। Developed By North Rose Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.