सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वारिस पंजाब दे संगठन का अमृतपाल सिंह को भाजपा द्वारा समर्थन मिला है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नरेश बालियान ने आरोप लगाया है कि अमृतपाल सिंह जिस मर्सिडीज कार का उपयोग कर रहा है वह भाजपा से जुड़े एक कारोबारी की है।
अमृतपाल सिंह के भाजपा से सम्बन्ध की ‘कॉन्सपिरेसी थ्योरी’ को हवा देने के लिए ऐसी कहानियाँ तैयार की जा रही हैं जिनसे अमृतपाल का किसी भी प्रकार से भाजपा से सम्बन्ध दिखाया जा सके। हालाँकि तथ्य कुछ और ही कहते हैं।
ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर ने भी इस फ़ेक दावे को ‘सत्यापित’ करने की कोशिश की थी।
इस दावे का सच क्या है?
HR72E1818 (मर्सिडीज बेंज GLS 350 D) मूल रूप से ‘प्रेम नाथ मेहानी’ के नाम से वर्ष 2019 में पंजीकृत हुई थी। प्रेम नाथ ने 30 जुलाई, 2022 को T&T Motors, मथुरा रोड, नई दिल्ली में एक मर्सिडीज डीलर को यह कार बेच दी थी। इस गाड़ी की खरीद और बेचने के साक्ष्य इसकी पुष्टि करते हैं।
ध्यान दिया जाए कि प्रेम नाथ ने अगस्त, 2022 में अमृतपाल सिंह के भारत आने से पहले जुलाई, 2022 में वाहन बेच दिया था। इसके बाद एक और डीलर गौरव करफिन ने यह कार खरीदी और जनवरी, 2023 में पंजाब के रावेल को बेच दी।
तथ्य जांचने के बाद यह साफ़ है कि कारोबारी प्रेम नाथ मेहानी और अमृतपाल सिंह का कोई सम्बन्ध नहीं है। AAP नेता नरेश बालियान का यह दावा नकली है एवं ऐसी कहानियां सिर्फ काल्पनिक थ्योरी गढ़ने के लिए प्रचारित की जा रही हैं।