The PamphletThe Pamphlet
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
What's Hot

हायब्रिड युद्ध में भारतीय पक्ष को रखने की कोशिश है ‘द वैक्सीन वार’

September 29, 2023

पाकिस्तान: जुम्मे के दिन मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट, 57 की मौत, पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ हादसा

September 29, 2023

अब राजस्थान में मिला बंगाल की तरह सड़क पर महिला का अधजला शव, सिर पर हमला कर की हत्या

September 29, 2023
Facebook X (Twitter) Instagram
The PamphletThe Pamphlet
  • लोकप्रिय
  • वीडियो
  • नवीनतम
Facebook X (Twitter) Instagram
ENGLISH
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
The PamphletThe Pamphlet
English
Home » WHO की चेतावनी के बाद नए साल के संदेश में चीनी राष्ट्रपति द्वारा एकजुटता की अपील
दुनिया

WHO की चेतावनी के बाद नए साल के संदेश में चीनी राष्ट्रपति द्वारा एकजुटता की अपील

Pratibha SharmaBy Pratibha SharmaJanuary 1, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Tumblr WhatsApp Telegram Email
Xi jinping
चीन के सामने नई चुनौतियां हैं: नववर्ष पर शी जिनपिंग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Email

नववर्ष की संध्या पर देश को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि कोविड महामारी की लहर नए चरण में प्रवेश कर गई है। देश के सामने महामारी से निपटने की नई चुनौती आ खड़ी हुई हैं। शी जिनपिंग ने कहा कि ये यात्रा आसान नहीं रही है।

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने नए साल के अपने संदेश में सहयोग के अधिक प्रयास करने के साथ साथ एकता का आह्वान भी किया है। उन्होंने कहा कि उनके देश को कई कठिनाईयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

चीन के राष्ट्रपति ने अपने संबोंधन में कहा कि चीन द्वारा किए गए प्रयासों ने उसे पहले भी इस असाधारण स्थिति से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि चीन ने नई चुनौतियों से निपटने के लिए कोविडरोधी प्रतिक्रिया को अपनाया है। कोविड-19 के आक्रमण के बाद से हमने लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। वैज्ञानिक आधारों को अपनाते हुए लक्षित कदमों से लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की अधिकतम संभव सीमा तक रक्षा के लिए कोविड के खिलाफ काम किए हैं। 

अपने संबोधन के दौरान शी जिनपिंग चिकित्सा पेशेवर और सामुदायिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि असाधारण प्रयासों से सभी मजबूती से डटे हुए हैं। आशा की किरण हमारे सामने हैं, आइए इसे प्राप्त करने के लिए और प्रयास करें। 

वहीं, इस दौरान चीन की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इसमें प्रशंसनीय विकास देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) इस वर्ष 120 ट्रिलियम युआन रह सकता है। साथ ही, वैश्विक खाद्य संकट के बीच चीन में लगातार 19वें वर्ष बंपर पैदावार होने से देश का खाद्य भंडार सुरक्षित है। 

शी जिनपिंग ने कहा कि हमने गरीबी उन्मूलन एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया है। व्यापारिक घाटों में राहत प्रदान करने के लिए जरूरत के स्थानों पर टैक्स में छूट दी गई है। लोगों के सबसे मुश्किल समस्याओं को सुलझाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन हटते ही चीन के श्मशानों और अस्पतालों में बढ़ी भीड़, तेजी से फैलने लगा कोविड: रिपोर्ट

इस दौरान शी जिनपिंग ने पूर्व चीनी नेता जियांग जेमिन को याद करते हुए उनके आचरण और उपलब्धियों के लिए उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन में आज सपने सच हो रहे हैं। पैरा-ओलंपिक विंटर गेम्स एवं बीजिंग ओलंपिक का देश ने सफलतापूर्वक आयोजन किया। शेनझोउ-13, शेनझोउ-14 और शेनझोउ-15 आसमान में उड़ान भर रहे हैं। चीन का स्पेस स्टेशन पूरी तरह तैयार है। 

चीन की उपलब्धियां गिनाते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि पीपल्स सशस्त्र बलों ने अपना 95वां वर्ष पूरा किया जिसके सभी सदस्य मजबूत सेना निर्माण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चीन ने तीसरा विमानवाहक पोत लॉन्च किया है। इस दौरान सेना की और अन्य उपलब्धियां गिनाते हुए शी जिनपिंग ने कहा  कि ये असंख्य चीनी लोगों के प्रयास के बिना संभव नहीं था।

बता दें कि इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में फैल रहे कोरोना वायरस पर चिंता जताते हुए चीन को कोरोना से जुड़ा डाटा जारी करने की अपील की थी। चीन में कोविड मामलों में उछाल आने के बाद से युरोपीय देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर कड़ें प्रतिबंध लगाए हैं। ब्रिटेन, फ्रांस  और स्पने में इन नियमों को लागू कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें– कोरोना महामारी के बावजूद रिकॉर्ड स्तर पर भारत का ऑटो उद्योग

Author

  • Pratibha Sharma
    Pratibha Sharma

    View all posts

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email
Pratibha Sharma

Related Posts

हायब्रिड युद्ध में भारतीय पक्ष को रखने की कोशिश है ‘द वैक्सीन वार’

September 29, 2023

पाकिस्तान: जुम्मे के दिन मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट, 57 की मौत, पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ हादसा

September 29, 2023

अब राजस्थान में मिला बंगाल की तरह सड़क पर महिला का अधजला शव, सिर पर हमला कर की हत्या

September 29, 2023

बंगाल: खेत में मिला युवती का अधजला शव, भाजपा ने I.N.D.I. गठबंधन से पूछा- आलोचना भी करेंगे या नहीं?

September 29, 2023

वाइब्रेंट गुजरात: शून्य से उठकर ‘विकसित गुजरात’ तक के दो दशक

September 29, 2023

भारतीय परिवारों की भौतिक आस्तियों में हुई अतुलनीय वृद्धि

September 29, 2023
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
राष्ट्रीय

हायब्रिड युद्ध में भारतीय पक्ष को रखने की कोशिश है ‘द वैक्सीन वार’

September 29, 202318 Views

वास्तव में द वैक्सीन वार नामक यह फिल्म हायब्रिड वारफेयर के दौर में भारतीय पक्ष को रखने की संजीदगी भरी कोशिश है।

पाकिस्तान: जुम्मे के दिन मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट, 57 की मौत, पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ हादसा

September 29, 2023

अब राजस्थान में मिला बंगाल की तरह सड़क पर महिला का अधजला शव, सिर पर हमला कर की हत्या

September 29, 2023

बंगाल: खेत में मिला युवती का अधजला शव, भाजपा ने I.N.D.I. गठबंधन से पूछा- आलोचना भी करेंगे या नहीं?

September 29, 2023
Our Picks

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरे से उतरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के माथे पर पसीना

September 29, 2023

राघव चड्ढा की अमीरी पर सवाल करने वाले कांग्रेसी MLA को पंजाब पुलिस ने उठाया

September 28, 2023

एस जयशंकर ने वैश्विक मंच पर भारतीय एजेंडा तय कर दिया है

September 28, 2023

रोजगार मेला: 51000 युवाओं को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 46 केंद्रों में बांटे नियुक्ति पत्र

September 26, 2023
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

हमसे सम्पर्क करें:
contact@thepamphlet.in

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • लोकप्रिय
  • नवीनतम
  • वीडियो
  • विमर्श
  • राजनीति
  • मीडिया पंचनामा
  • साहित्य
  • आर्थिकी
  • घुमक्कड़ी
  • दुनिया
  • विविध
  • व्यंग्य
© कॉपीराइट 2022-23 द पैम्फ़लेट । सभी अधिकार सुरक्षित हैं। Developed By North Rose Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.