The PamphletThe Pamphlet
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
What's Hot

अमृतकाल में भारतीय आर्थिक दर्शन के सहारे आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था

June 4, 2023

भारतीय अर्थव्यवस्था का औपचारिकरण: पारदर्शी प्रणाली की ओर बढ़ते कदम

June 4, 2023

क्या गंगधार ही शक्तिमान है?

June 3, 2023
Facebook Twitter Instagram
The PamphletThe Pamphlet
  • लोकप्रिय
  • वीडियो
  • नवीनतम
Facebook Twitter Instagram
ENGLISH
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
The PamphletThe Pamphlet
English
Home » बृजभूषण शरण सिंह ने जन्तर-मंतर के पहलवानों के सामने रखी शर्त, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का लिया नाम
खेल एवं मनोरंजन

बृजभूषण शरण सिंह ने जन्तर-मंतर के पहलवानों के सामने रखी शर्त, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का लिया नाम

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट सहित कई पहलवान बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
The Pamphlet StaffBy The Pamphlet StaffMay 22, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Tumblr WhatsApp Telegram Email
Brijbhushan singh and wrestler protest
पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए तैयार बृजभूषण सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Email

दिल्ली में जंतर-मतंर पर  रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच बृजभूषण सिंह ने कहा है कि वे पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने को तैयार है अगर बजरंग पुनिया एवं विनेश फोगाट भी यह टेस्ट करवाते हैं।

बृजभूषण शरण सिंह ने ट्वीटर पर जानकारी दी कि वे नार्को, पॉलीग्राफ टेस्ट और लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं बशर्ते पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया भी यही टेस्ट साथ में करवायें। पहलवानों पर सिंह का कहना है कि अगर किसी ने झूठ बोलने का  फैसला किया है तो वो कर सकता है।

कैसरगंज से बीजेपी सांसद सिंह दिल्ली से गोंडा पहुँचे हैं। जहां वे अपने लोकसभा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। साथ ही वह 5 जून को अयोध्या में होने वाली चेतना महारैली के लिए लोगों को समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले रविवार (21-05-2023) को डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने कहा था कि वे वर्ष, 2014 में ही राजनीति से सन्यास लेने वाले थे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर उन्होंने राजनीति जारी रखी।

WFI chief and BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh says that he is ready for the polygraph test if the same test of wrestlers Vinesh Phogat and Bajrang Punia is also conducted along with his test. pic.twitter.com/P1YtJmzXFr

— ANI (@ANI) May 21, 2023

उल्लेखनीय है कि बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कई दिग्गज पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए वे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों द्वारा डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन अपराध के मामले में आवेदन पर रिपोर्ट दायर की है। साथ ही अदालत को बताया है कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पहलवानों का धरना प्रदर्शन, इकोसिस्टम की भेंट चढ़ी न्याय की लड़ाई

वहीं 19 मई, 2023 को पहलवानों द्वारा बृजभूषण के विरोध में धरने के 25वें दिन जंतर-मंतर से नई दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे तक मार्च किया था। प्रदर्शनकारियों द्वारा लगातार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और यौन उत्पीड़न के आरोपों में उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

इससे पूर्व 24 अप्रैल को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा घोषणा की गई थी कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) 45 दिनों के भीतर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कार्यकारी समिति के चुनाव करवाने के लिए एक तदर्थ समिति का गठन करेगा।

इसका कार्य एथलीटों के चयन और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए प्रविष्टियां करने सहित संस्था के दिन-प्रतिदिन के मामलो का प्रबंधन करना होगा। नई कार्यकारी समिति के कार्यभार ग्रहण करने तक यह समिति अंतरिम अवधि के लिए कार्य करेगी। 

Author

  • The Pamphlet Staff
    The Pamphlet Staff

    A New Age Digital Media Platform

    View all posts

Featured
Share. Facebook Twitter LinkedIn Email
The Pamphlet Staff
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

A New Age Digital Media Platform

Related Posts

अमृतकाल में भारतीय आर्थिक दर्शन के सहारे आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था

June 4, 2023

भारतीय अर्थव्यवस्था का औपचारिकरण: पारदर्शी प्रणाली की ओर बढ़ते कदम

June 4, 2023

क्या गंगधार ही शक्तिमान है?

June 3, 2023

बालासोर रेल हादसा: ‘कवच’ पर सवाल उठाना कितना सही?

June 3, 2023

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: चेन्नई, कन्नूर के बाद एक सप्ताह में तीसरा बड़ा हादसा है

June 3, 2023

पीएम नरेंद्र मोदी को अमेरिकी संसद से न्योता: केविन मैक्कार्थी ने बताया अमेरिका का सौभाग्य

June 3, 2023
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
आर्थिकी

अमृतकाल में भारतीय आर्थिक दर्शन के सहारे आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था

June 4, 202314 Views

भारत में अतिगरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले करोड़ों नागरिकों का इतने कम समय में गरीबी रेखा के ऊपर आना विश्व के अन्य देशों के लिए एक सबक है।

भारतीय अर्थव्यवस्था का औपचारिकरण: पारदर्शी प्रणाली की ओर बढ़ते कदम

June 4, 2023

क्या गंगधार ही शक्तिमान है?

June 3, 2023

बालासोर रेल हादसा: ‘कवच’ पर सवाल उठाना कितना सही?

June 3, 2023
Our Picks

कर्नाटक: कॉन्ग्रेस ने सालभर के लिए लटकाया ‘5 गारंटी’ का चुनावी वादा, पहली बैठक में ही पूरा करने का दिखाया था सपना

June 2, 2023

कर्नाटक: कांग्रेस के साथ अब स्कूलों में फिर लौटेगा टीपू सुल्तान?

June 1, 2023

राहुल गांधी के कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रगान का अपमान

May 31, 2023

ताकतवर आदमी हैं सिसोदिया, गवाहों से कर सकते हैं छेड़छाड़: दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया मना

May 30, 2023
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

हमसे सम्पर्क करें:
contact@thepamphlet.in

Facebook Twitter Instagram YouTube
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • लोकप्रिय
  • नवीनतम
  • वीडियो
  • विमर्श
  • राजनीति
  • मीडिया पंचनामा
  • साहित्य
  • आर्थिकी
  • घुमक्कड़ी
  • दुनिया
  • विविध
  • व्यंग्य
© कॉपीराइट 2022-23 द पैम्फ़लेट । सभी अधिकार सुरक्षित हैं। Developed By North Rose Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.