खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (KLF) के मुखिया अवतार सिंह खांडा की लन्दन के एक अस्पताल में मौत हो गई है। खांडा को बीते कई दिनों से बीमार चल रहा था और बीते कल ही उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
कुछ मीडिया रिपोर्टस में यह भी दावा किया गया है कि खांडा की मौत जहर देने से हुई है जबकि जानकारी यह भी है कि खांडा ब्लड कैंसर से पीड़ित था जिसके बाद जहर फैलने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालाँकि अभी तक इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि खांडा की मौत का कारण क्या रहा।
यूनाइटेड किंगडम में बीते कुछ सालों में खालिस्तान की माँग आतंकी अवतार सिंह खांडा की ही देन है। खांडा खास तौर पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) की लन्दन इकाई का प्रमुख है और KLF के आतंकवादी कुलवंत सिंह खुखराना का बेटा है।
चरमपंथी अवतार सिंह खांडा कितना खतरनाक व्यक्ति था, इसका अन्दाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को हैंडल करने में खांडा की ही भूमिका थी।
हाल ही में जब भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतपाल पाल सिंह पर शिकंजा कसा था तब अपने स्लीपर सेल की मदद से खांडा ने ही अमृतपाल को एक माह से भी अधिक समय तक छिपाने में मदद की थी।
ब्रिटेन में तिरंगे का अपमान
खालिस्तान मूवमेंट चलाने वाले अवतार सिंह खांडा ने भारतीय उच्चायोग पर लगे तिरंगे का अपमान किया था।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अवतार सिंह खांडा टॉप खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह पम्मा का बेहद करीबी है। दरअसल, पम्मा खालिस्तान टाइगर फोर्स का एक्टिव सदस्य है और NIA की लिस्ट में वह मोस्ट वांटेड आतंकी है।
बता दें कि वर्ष 2015 में भारत सरकार ने ब्रिटेन की सरकार को कुछ संदिग्ध खालिस्तानी चरमपंथियों की एक सूची सौंपी थी जिसमें खांडा का नाम भी शामिल था।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की नाक के नीचे पले खालिस्तानी, अब उसी के लिए बने खतरा: कोलिन ब्लूम की रिपोर्ट