Author: गौरव शर्मा
A football lover; a cule, a solivagant, writer at heart, lives in his own fictitious world, a boy from garhwal hills, Works for Govt. of India.
उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक प्रमुख शहर कोटद्वार में एक बड़े पुल का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। यह पुल कोटद्वार के भाबर क्षेत्र को मुख्य शहर से जोड़ता है।
मैनचेस्टर सिटी चैंपियन्स लीग का खिताब जीत ही गई आखिरकार। मैनचेस्टर सिटी ट्रेबल जीत गई। पेप गार्डियोला दो दफा ट्रेबल जीतने वाले पहले व एकमात्र कोच बन गए।
57 ओवर के बाद 213 रन के स्कोर पर अभी-अभी भारत का सातवां विकेट गिरा है। इस विकेट के साथ ही भारतीय टीम हार की दहलीज पर खड़ी है।
कल मेरे पसंदीदा फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने अपने स्टेडियम ‘नोऊ कैम्प’ में अपना आखिरी मैच खेला। अब कुछ एक वर्षों तक बार्सिलोना नोऊ कैम्प में अपने होम मैच नहीं खेल सकेगी।
पेले का खेल बीथोवेन की धुनों सरीखा था। एकदम जादुई। ऐसा खेल जिसे देखना सुकून देता। ब्राज़ीली पारंपरिक सांबा नृत्य जैसा अद्भुत। टैंगो सरीखा सुरम्य। साओ पाउलो की सड़कों पर कभी फटे मोजों की गेंद बनाकर खेलने वाला नन्हां एडसन कब संपूर्ण विश्व का राजा बन गया पता ही न चला।
लियोनेल आंद्रेस मेस्सी अगर अर्जेंटीना की हल्की नीली-सफेद अल्बीसेलेस्ते जर्सी पर तीसरे सितारे की शक्ल में सदैव के लिए अमर हो गए तो इस में बेहद अहम भूमिका दूसरे लियोनेल- लियोनेल स्कालोनी की भी रही।
हर खेल प्रेमी के मन में यही सवाल है; क्या अंततः रविवार को मेस्सी की ताजपोशी हो सकेगी? क्या वाकई खुदा अपनी अधूरी लिख छोड़ी कविता को इस दफा पूरा कर लेगा? क्या वह अपने सबसे बेहतरीन महाकाव्य को एक सुखांत दे सकेगा?
आज का दिन मेसी-अल्वारेज़ का दिन था। आज का दिन लातिन अमेरिकी मैजिक का दिन था आज का दिन अर्जेंटीना का दिन था। अलविदा लूका। अलविदा क्रोएशिया।
उत्साह के साथ नागेन्द्र गेंद को किक कर गोरे खिलाड़ियों की दिशा में बढ़ाता है, इस तरह किसी भारतीय का फुटबॉल को किक करने का पहला वाकया हो गया।
मोरक्को इस विश्व कप के डार्क हॉर्स बनकर उभरी है। पहले ग्रुप स्टेज में बेल्जियम को पीटा, फिर अंतिम सोलह में शानदार अंदाज में ट्रॉफी के दावेदारों में गिनी जा रही स्पेन को धोया और आज रात पुर्तगाल को टूर्नामेंट से बाहर का दरवाजा दिखा दिया।