The PamphletThe Pamphlet
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
What's Hot

यूरोपीय देशों में गैर-टैरिफ उपायों से भारत के निर्यात पर संभावित जोखिमों का आकलन

September 25, 2023

जेपी मॉर्गन के भारत को इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में शामिल करने से भारतीय अर्थव्यवस्था को होगा लाभ

September 25, 2023

‘हरामी’ से लेकर ‘मोदी की हत्या’ तक… संसद एवं राजनीतिक रैलियों में नफरती भाषा का जमकर हुआ है इस्तेमाल

September 23, 2023
Facebook Twitter Instagram
The PamphletThe Pamphlet
  • लोकप्रिय
  • वीडियो
  • नवीनतम
Facebook Twitter Instagram
ENGLISH
  • राजनीति
  • दुनिया
  • आर्थिकी
  • विमर्श
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • मीडिया पंचनामा
  • खेल एवं मनोरंजन
The PamphletThe Pamphlet
English
Home » 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखेगा गुजरात के नतीजों का असर: गृहमंत्री अमित शाह
राष्ट्रीय

2024 के लोकसभा चुनाव में दिखेगा गुजरात के नतीजों का असर: गृहमंत्री अमित शाह

Pratibha SharmaBy Pratibha SharmaDecember 26, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Tumblr WhatsApp Telegram Email
Gujarat election result
गुजरात चुनाव परिणाम ने बदली राजनीतिक तस्वीर- अमित शाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Email

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार 25 दिसंबर, 2022 को गुजरात के सूरत में आयोजित भाजपा विधायकों के सम्मान समारोह को वर्चुअली संबोधित कर राज्य और देश की राजनीतिक तस्वीर बदलने की बात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात चुनाव के परिणामों ने राजनीतिक तस्वीर ही बदल दी है। इसका असर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में भी दिखाई देगा। 

सम्मान समारोह में अमित शाह ने गुजरात चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बात करते हुए कहा कि पार्टी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर अधिकांश सीटें अपने खाते में दर्ज की है। इससे साबित होता है कि गुजरात भाजपा का मजबूत गढ़ है।

शाह ने गुजरात चुनावों में हुई जीत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अन्य लोगों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव में नई-नई पार्टियां आईं, तरह-तरह के दावे और गांरटी दी गई लेकिन नतीजे आने पर सबका सफाया हो गया। इन परिणामों से पता चलता है कि गुजरात के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के स्वागत के लिए तैयार खड़े थे। 

अमित शाह ने जीत की बधाई सभी कार्यकर्ताओं को देते हुए ये भी कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के रिकॉर्डतोड़ नतीजे भाजपा की बूथ स्तरीय कमेटी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं की बदौलत है। प्रधानमंत्री मोदी की देश और राज्य में लोकप्रियता के कारण दो बार लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश की 26 में से 26 सीटे मिली हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: कमजोर विपक्ष के बावजूद भाजपा क्यों लगाती है चुनाव में पूरी ताकत

अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ है। पार्टी ने एक ईमानदार और पारदर्शी सरकार का उदाहरण पेश किया है इसलिए राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों और आदिवासी लोगों ने भी सरकार के कार्यों की सराहना की है।

1998 से 2022 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों ने ये विश्वास दिखाया है कि आज गाँधीनगर से लेकर ग्राम पंचायत तक भाजपा का शासन है। अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान अमित शाह ने डबल इंजन की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार ने कई योजनाओं को धरातल पर साकार किया है। 

बता दें कि 8 दिसंबर, 2022 को आए गुजरात चुनावों में भाजपा एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कॉन्ग्रेस के हिस्से में 17 और आम आदमी पार्टी के खाते में मात्र 5 सीट आई थीं।

Author

  • Pratibha Sharma
    Pratibha Sharma

    View all posts

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email
Pratibha Sharma

Related Posts

टीपू सुल्तान के फैन दानिश अली ने की न्याय की मांग, कभी ‘भारत माता की जय’ से हुए थे नाराज

September 22, 2023

भारत एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर

September 19, 2023

चंद्रयान-3 की थीम पर सजे गणेश पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

September 19, 2023

‘सनातन धर्म राष्ट्र, माता-पिता, शिक्षकों, वंचितों के प्रति कर्तव्य है, इसे क्यों समाप्त किया जाना चाहिए’: मद्रास हाईकोर्ट

September 16, 2023

धर्मेंद्र किरठल सलाखों के पीछे: बागपत का कुख्यात इनामी गैंगस्टर बनने से जेल तक का सफर

September 14, 2023

‘वंदे भारत’ के बाद अब आम आदमी के लिए ‘वंदे साधारण’ ट्रेन

September 13, 2023
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
आर्थिकी

यूरोपीय देशों में गैर-टैरिफ उपायों से भारत के निर्यात पर संभावित जोखिमों का आकलन

September 25, 20232 Views

यूरोपिय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) और अन्य नियमों के कारण यूरोपीय संघ को होने वाले भारत के निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है।

जेपी मॉर्गन के भारत को इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में शामिल करने से भारतीय अर्थव्यवस्था को होगा लाभ

September 25, 2023

‘हरामी’ से लेकर ‘मोदी की हत्या’ तक… संसद एवं राजनीतिक रैलियों में नफरती भाषा का जमकर हुआ है इस्तेमाल

September 23, 2023

तथाकथित तौर पर यंग किड स्टालिन का समर्थन कर राजनीतिक भविष्य जिंदा रखने का प्रयास करते कमल हासन

September 23, 2023
Our Picks

‘हरामी’ से लेकर ‘मोदी की हत्या’ तक… संसद एवं राजनीतिक रैलियों में नफरती भाषा का जमकर हुआ है इस्तेमाल

September 23, 2023

तथाकथित तौर पर यंग किड स्टालिन का समर्थन कर राजनीतिक भविष्य जिंदा रखने का प्रयास करते कमल हासन

September 23, 2023

कर्नाटक में सियासी हलचल, जेडीएस ने थामा एनडीए का दामन

September 22, 2023

भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीकात्मक रूप है नया संसद भवन

September 22, 2023
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

हमसे सम्पर्क करें:
contact@thepamphlet.in

Facebook Twitter Instagram YouTube
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • लोकप्रिय
  • नवीनतम
  • वीडियो
  • विमर्श
  • राजनीति
  • मीडिया पंचनामा
  • साहित्य
  • आर्थिकी
  • घुमक्कड़ी
  • दुनिया
  • विविध
  • व्यंग्य
© कॉपीराइट 2022-23 द पैम्फ़लेट । सभी अधिकार सुरक्षित हैं। Developed By North Rose Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.